मीडिया एसोसिएशन की बैठक संपन्न
भिवानी | हरियाणामीडिया एसोसिएशन के बैनर तले भिवानी इकाई की एक बैठक हनुमान जोहड़ी मंदिर में एक बैठक की। इसमें भिवानी के पत्रकारों ने पत्रकारिता में रही परेशानियों पर चर्चा कर आपस में मिल बैठ उनका समाधान करने का फैसला लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भिवानी इकाई के अध्यक्ष सरदार कृष्णसिंह ने की। बैठक में हरियाणा मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों की सूची बनाई गई और आगामी बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पत्रकारिता का युग है और पत्रकारों की समाज में अहम भूमिका है। बैठक में राजकुमार डुडेजा, इंद्रवेश, सतपाल पंघाल, मनोज मलिक, अशोक भारद्वाज, राजेश बिष्ट, भारत भूषण शर्मा, अनिल यादव, विनीत कौशिक, रवि जांगड़ा, दीपक मुटरेजा, जगबीर घनघस, राजू महेरा, विजय दहिया, मुकेश शर्मा, ताज आदि थे।