पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपदा में मरे लोगों की आत्मिक शांति के लिए किया हवन

आपदा में मरे लोगों की आत्मिक शांति के लिए किया हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| जम्मूकश्मीर में आई प्राकृति आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को दिनोद गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सेना द्वारा हवन किया गया। सेना के सदस्यों ने हवन में आहुति डालकर भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सेना के प्रधान अरुण गौड़ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के चलते सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ऐसे में देश के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता करे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि इसी भावना को देखते हुए भगवान परशुराम सेना ने यह हवन किया है। इसके अलावा आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भी भगवान परशुराम सेना द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर कुलदीप शर्मा, संजीव अत्री, रविंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, ललित, जयप्रकाश हलुवासिया, अनंत शर्मा, मोनू, पीयूष, आकाश, विरेंदर, ऋषि, गजेंद्र, राकेश, भारत, शिवकांत, निशांत, अंकुश, छोटू आदि थे।

जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते परशुराम सेना के सदस्य।