- Hindi News
- 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेटे ने डंडों से पीटा
65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेटे ने डंडों से पीटा
भिवानी | बुढ़ापेकी लाठी का सहारा बनने वाले बड़े बेटे ने ही अपने साले की प|ी के साथ मिलकर बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए पहले लोहारू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में दाखिल गांव बसीरवास निवासी 65 वर्षीय रेशमा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विनोद गांव में ही रहता है। पिछले एक साल से उसके साले की प|ी भी उसी के साथ रह रही है। उसे उसके बेटे ने घर से निकाल दिया था। मगर गत 15 सितंबर की सुबह 8 बजे जब वह गांव में गई तो उसके बेटे विनोद उसके साले की बीवी ने मिलकर उसे लाठियों से पीटा।