पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिगड़ाना में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

तिगड़ाना में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण के तहत रविवार को गांव तिगड़ाना में ग्रामीण लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता नरेंद्र मोहन शर्मा ने लोगों को संविधान में प्रदत अधिकारों, मूल कर्तव्यों, महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, पीएनडीटी एक्ट अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव स्वाति सहगल ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लोगों के उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत प्राधिकरण के अधिवक्ताओं के माध्यम से लोगों को कानूनी रूप से साक्षर किया जा रहा है। इस शिविर में सरपंच सुनीता, नेत्रपाल, कृष्ण कुमार, डाॅ. राजल, सुधीर मैनेजर, सुखेंद्र, हितेंद्र, ओमप्रकाश, दयानंद सैनी नवीन तंवर आदि थे।