- Hindi News
- आज से गोपी सीएचसी में चलेगा स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान
आज से गोपी सीएचसी में चलेगा स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान
स्वास्थ्यविभाग सोमवार से गोपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में विशेष अभियान चलाएगा। विभाग के कर्मचारी गांवों के जोहड़ों में गंबूजिया मछली छोड़ेंगे। फिलहाल तोशाम सीएचसी के अंतर्गत आने वाली पीएचसी के गांवों के जोहड़ों में गंबूजिया मछली डाली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में टेमिफोस दवा का छिड़काव करने के साथ साथ जोहड़ों एक जगह खड़े पानी में गंबूजिया मछली डालने में लगी हुई हैं। गंबूजिया मछली गांवों के जोहड़ में मच्छर के पनपने से पहले ही उसके लारवा को सफाचट कर जाएंगी। सूत्रों की माने तो विभाग की टीम ने गांव बीरण, झांवरी, संड़वा, बुसान, जमालपुर तोशाम के जोहड़ों में गंबूजिया मछली को छोड़ा है।
गंदेपानी पर दवा छिड़की
डिप्टीसीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गडढ़ों में जमा बरसाती पानी घरों के आसपास जमा गंदे पानी में दवा छिड़काव में लगे हुए हैं। टीम में बायोलॉजिस्ट नवीन, एपिडेमोलॉजिस्ट ज्योति, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश बंसल, बलबीर, फील्ड वर्कर मनमोहन, कमलेश रामभूल शामिल थे। उधर शहर के दुर्गा कालोनी में भी जमा पानी पर दवा छिड़काव की मुहिम चलाई गई। इसमें भी फील्ड वर्करों ने जगह जगह खड़े पानी में मच्छरों की रोकथाम के लिए मुहिम चलाई।