- Hindi News
- जहरीला पदार्थ निगलने वाले की छह दिन बाद मौत
जहरीला पदार्थ निगलने वाले की छह दिन बाद मौत
भिवानी |गांव मानहेरू में छह दिन पहले फसल में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा का सेवन करने वाले युवक की रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। गांव मानहेरू निवासी 22 वर्षीय लाल सिंह ने 16 सितंबर की सुबह घर में ही फसल में छिड़काव के लिए रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान रविवार सुबह लाल सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई गजराज के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।