भिवानी। आईटीएस कॉलेज मेें रविवार को फ्रेशर फिएस्टा ‘‘रूबरू 2014’’ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन मुख्य अतिथि प्रेम सिंह चौहान उमा चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस पार्टी मेें संस्थान केे को चेयरमैन मनीष चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति चौहान, प्रीति चौहान मौजूद थे। यह पार्टी द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत में रखी गई।
विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, संगीत, भंगडा़ नाट्य रूपांतरण आदि पेश किए। इसमें सोलो प्रतियोगिता मेें नवीन राजीव ने डांस किया। राजीव ने भोजपुरी गाना गया। इस समारोह के समाचार उद्घोषक अमित शर्मा पूर्वा रहे। राखी ने ‘सुन रहा है ना तू’ गाना गया तो साक्षी ने ‘कहते हैं खुदा ने इस जहां में’ गीत पेश किया। इसके बाद विशाल और गौरव ने हरियाणवी गाने पर दर्शकों का मनोरंजन किया।
पार्टी में सभी सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विघार्थियों का हौंसला बढ़ाया। इस पार्टी में मिस्टर फ्रेशर सौरव तंवर बीटेक प्रथम वर्ष मिस फ्रेशर पूजा गर्ग बीबीए प्रथम वर्ष को चुना गया। इसके अलावा मिस्टर टेलेंट सिदार्थ बीबीए प्रथम वर्ष और मिस टेलेंट हेमलता बीटेक प्रथम वर्ष रहे।
इस दौरान संस्थान के चेयरमैन प्रेम सिंह चौहान और संस्थान के को चेयरमैन मनीष चौहान मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति चौहान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आईटीएस कॉलेज में ग्रुप डांस की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। विद्यार्थियों की विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
आईटीएस में हुई फ्रेशर पार्टी में विद्यािर्थयों ने मस्ती के बीच दिया अपनी प्रतिभा का परिचय ।