- Hindi News
- सड़क हादसे में रायल डिस्पेंसरी के डॉक्टर की मौत
सड़क हादसे में रायल डिस्पेंसरी के डॉक्टर की मौत
रविवारसुबह 7 बजे रोहतक रोड पर हुन्नामल प्याऊ के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में राॅयल डिस्पेंसरी के चिकित्सक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची।
गांव हड़ौदी कलां निवासी डॉ. सुखमिंदर चाहर कालुवाला की आरडी (रायल डिस्पेंसरी) में तैनात था। आज सुबह वह घर से अपनी मोटरसाइकिल पर निकला था। जैसे ही वह रोहतक रोड पर हुन्नामल प्याऊ के पास पहुंचा तो सामने से रही दूसरी मोटरसाइकिल के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ. सुखमिंदर चाहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी आनंद ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में डॉ. चाहर के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि डॉ. चाहर का एक बेटा और एक बेटी है। अपनी प|ी, मां और दोनों बच्चों के साथ वह पिछले काफी समय से सेक्टर 13 में ही रह रहा था।