पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कायला में बीमारी से परेशान महिला ने जहर खा जान दी

कायला में बीमारी से परेशान महिला ने जहर खा जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | कायलानिवासी 40 वर्षीय महिला ने बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि अनीता कुछ अर्से से बीमार थी। इसीलिए उसने रविवार सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने महिला के भाई रवींद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।