पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला उपभोक्ता फोरम ग्वार फैक्ट्री के पास अपने नए भवन में शिफ्ट

जिला उपभोक्ता फोरम ग्वार फैक्ट्री के पास अपने नए भवन में शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | लघुसचिवालय परिसर में लगने वाली जिला उपभोक्ता फोरम को नई इमारत में शिफ्ट कर दिया। सोमवार से इसी इमारत में जिला उपभोक्ता फोरम के मामलों की सुनवाई शुरू होगी। यह जानकारी फोरम के लेखाकार सुरेंद्र श्योराण ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल ही रेलवे स्टेशन के पार, ईएसआई डिस्पेंसरी के पीछे और ग्वार फैक्टरी के पास जिला उपभोक्ता फोरम की नई इमारत बनकर तैयार हो चुकी थी। इसलिए अब फोरम में आने वाले मामलों की सुनवाई इस नई इमारत में होंगी। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय वाली पुरानी इमारत से फोरम के कार्यालय के दस्तावेज और अन्य सामान नई इमारत में शिफ्ट कर लिया है।