- Hindi News
- डीएसपी अमित भाटिया ही रहेंगे एसआईटी के इंचार्ज
डीएसपी अमित भाटिया ही रहेंगे एसआईटी के इंचार्ज
साध्वी समलैंगिक विवाह प्रकरण
चरखीदादरी के श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम में साध्वी द्वारा समलैंगिक विवाह प्रकरण को लेकर मंगलवार को एसपी के साथ एसआईटी सदस्यों की मीटिंग हुई। एसपी ने एसआईटी सदस्यों को आश्वस्त किया कि डीएसपी अमित भाटिया ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के इंचार्ज रहेंगे।
दरअसल डीएसपी अमित भाटिया का पुलिस विभाग द्वारा डीएसपी अमित भाटिया का रोहतक तबादला कर दिया है। तबादला की वजह से कहीं एसआईटी की जांच पर कोई असर ना पड़े, इसको लेकर टीम के सदस्य असमंजस में थे। लेकिन एसपी द्वारा स्पष्ट किए जाने के बाद मामला साफ हो गया। मंगलवार को एसपी अश्विन शेणवी के साथ हुई बैठक में सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन राजबाला श्योराण, शिखर चेतना संगठन के अध्यक्ष सुशील वर्मा, सीडब्ल्यूसी सदस्या मीना जांगड़ा सुनीता यादव शामिल थी। यहां बता दें कि चरखी दादरी आश्रम में मुख्य साध्वी पर एक नाबालिग लड़की का सहायक साध्वी पर समलैंगिक विवाह कराकर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा हुआ है।
इसी मामले में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी द्वारा चार दिसंबर को पीड़ित लड़की के बयान उसके घर पर जाकर ले चुकी है। जबकि आरोपित पक्ष की मुख्य साध्वी सहायक साध्वी के भी पांच दिसंबर को एसआईटी बयान दर्ज कर चुकी है। अब दोनों पक्षों से बयान दर्ज करने के बाद एसआईटी इस मामले का पटाक्षेप करने के अंतिम दौर में है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही एसपी इस मामले में आगामी कदम उठाएंगे।