- Hindi News
- दो युवकों का झगड़ा सुलझाने वाले को घर में घुसकर चाकुओं से गोदा
दो युवकों का झगड़ा सुलझाने वाले को घर में घुसकर चाकुओं से गोदा
दोस्त ने कहा डंपर ने टक्कर मारी परिवार वाले बोले-हत्या हुई है
ढिगावा के पास रहस्यमय हालात में बाइकसवार युवक की मौत
मंगलवारदोपहर को विद्या नगर कॉलोनी में एक युवक को उसके ही घर में घुसकर चाकुओं से इसलिए गोद डाला गया, क्योंकि उसने दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव किया था। अपने बेटे को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों मां-बेटे को घायल अवस्था में जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। मंगलवार देर शाम को क्षेत्र के लोग एसपी की कोठी पर पहुंचे, मगर वहां पता चला कि साहब तो मीटिंग में गए हुए हैं। इसके बाद लोगों ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस का जांच अधिकारी इस संबंध में घायल के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई रवाना हो गया।
विद्या नगर कॉलोनी निवासी मानूराम, सत्यवान, सुरेंद्र सिंह, सुभाष राजू ने बताया कि विद्या नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय कर्मबीर ने आज सुबह दो युवकों को आपस में झगड़े हुए अलग-अलग करा दिया था। लेकिन इसी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दोपहर एक बजे उसके घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में कर्मबीर उसकी मां बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के लोग उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहां से दोनों की गंभीर हालत होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कर्मबीर का कोई कसूर नहीं था, उसने तो बस दो युवकों को झगड़ने से रोका था। इस मामूली सी बात को लेकर उस पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस इस संबंध में जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करे। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी रोहतक पीजीआई भेजा है। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।