- Hindi News
- केमिकल इंक के पेन से बैंक को लगाई चालीस लाख रुपये की चपत
केमिकल इंक के पेन से बैंक को लगाई चालीस लाख रुपये की चपत
केमिकलइंक पेन का इस्तेमाल कर एक नटवरलाल ने बैंक को चालीस लाख की चपत लगा दी है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर पतराम गेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में एसबीआई बैंक के मैनेजर श्यामलाल मल्होत्रा ने बताया कि पतराम गेट क्षेत्र निवासी महावीर ने चेक में तीस हजार रुपये की रकम की जगह चालीस लाख रुपये केमिकल इंक पेन से भरकर धोखे से निकलवा लिए। बैंक अधिकारियों को जब इस धोखाधड़ी का पता लगा तो उनके माथे पर भी पसीना आया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने पतराम गेट निवासी महावीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के जांच अधिकारी ईएएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बैंक से लाखों रुपयों की रकम निकलवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक अन्य शख्स का नाम भी सामने रहा है। पुलिस जल्द ही उस तक पहुंच जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस सुराग जुटाने में लगी है।