पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को पीट घर का सामान ले गए युवक

महिला को पीट घर का सामान ले गए युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| फ्रेंडसकॉलोनी निवासी एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ हथियारबंद युवकों ने मारपीट की और फिर घर का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विनोद कुमारी ने बताया कि एक दिसंबर की रात को गाड़ी में सवार होकर हथियारबंद युवक उसके घर में घुस गए। महिला का आरोप है कि दो युवकों के साथ सोहना बाबा भी साथ था। उसके इशारे पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और फिर घर में रखा कीमती सामान समेटकर चलते बने। बाबा ने उसे जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी धर्म सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर सोहना बाबा सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।