योग शिविर सप्ताह कल से शुरू
भिवानी | भारतस्वाभिमान पतंजलि योग पीठ की ओर से काली देवी मंदिर के पास गुरुवार से 17 दिसंबर तक मोटापा मधुमेह का योग शिविर लगेगा। मुख्यातिथि विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे और दीप प्रज्वलित नप चेयरमैन भवानी प्रताप करेंगे। शिविर सुबह छह बजे से सात बजे और शाम छह बजे से शाम सात बजे लगेगा। मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि योगाचार्य रामनिवास आर्य योगाभ्यास कराएंगे।