पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने कहा पति हुआ लापता लोग बोले रुपये ठगकर भागा

पत्नी ने कहा पति हुआ लापता लोग बोले- रुपये ठगकर भागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर लोगों ने धोखाधड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया है। जबकि विकास नगर कॉलोनी इसी व्यक्ति की प|ी ने अपने पति को चार माह से लापता बताकर मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन पुलिस में दर्ज कराए गए मुकदमें में सुरेंद्र को उसकी प|ी ने चार माह पहले हरिद्वार जाने की बात कहकर फिर वापस नहीं लौटने पर लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर अब इस मामले में नया मोड़ गया है। विद्या नगर कॉलोनी निवासी कबूल सिंह ने एसपी को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि सुरेंद्र ने गांव हालुवास में 19 कनाल 18 मरले जमीन पर बनी फैक्ट्री का 35 लाख रुपये में सौंदा हुआ था। उसने सुरेंद्र को बतौर बयाना 29 लाख रुपये की राशि दे दी थी। जबकि बाकी रकम 12 दिसंबर को रजिस्ट्री कराने पर देनी तय हुई थी। मगर बाद में पता चला कि इसी जायदाद को बेचने के लिए सुरेंद्र ने कई लोगों से सौदेबाजी की हुई है।

कबूल सिंह का आरोप है कि सुरेंद्र घर पर नहीं मिलता है। उसके परिवार वाले भी उसके संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से इस संबंध में निष्पक्ष जांच कराने धोखाधड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।