पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्या नगर में कब्जा हटवाने की मांग

विद्या नगर में कब्जा हटवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | साहबहमारी गली 15 फुट चौड़ी है लेकिन वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना मकान नक्शे के हिसाब से तीन फुट ज्यादा बाहर निकाल रखा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साहब उस अवैध कब्जे को तुरंत हटवाया जाए। यह गुहार मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भिवानी की महिलाओं ने डीसी डॉ. साकेत कुमार को ज्ञापन सौंपकर रखी। ज्ञापन में बताया गया है कि महम रोड विद्यानगर के भगत सिंह मार्ग पर एक व्यक्ति ने पुराना मकान खरीदा और उसे तोड़कर नया बनाया। नक्शे के हिसाब से उस व्यक्ति ने मकान को गली में तीन फुट ज्यादा बना लिया। जिससे 15 फुट की गली अब 12 फुट की रह गई है। समिति ने डीसी से कहा है कि तुरंत उस कब्जे को रुकवाया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो। ज्ञापन सौंपने वालों में गीता, सुमन, प्रधान सुमन देशवाल, ममता, रेणु, सावित्री, देवेंद्र, ममता, सुशीला, जागृति, ज्योति, कमलेश, सोनू आदि उपस्थित थी।