- Hindi News
- गोलागढ़ हत्याकांड: अभियुक्तों से मिल रही हैं धमकियां
गोलागढ़ हत्याकांड: अभियुक्तों से मिल रही हैं धमकियां
भिवानी | गांवगोलागढ़ हत्या प्रकरण को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा। मृतक राजेंद्र की विधवा शर्मिला ने एसपी को शिकायत सौंपकर कहा कि अब तक पुलिस ने उसके पति की हत्या में सज्जन चांदराम को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य अभियुक्त अभी खुलेआम घूम रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या के अभियुक्त उसे उसके पति की तरह बांधकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित उसके बेटे को मारने पर तुले हैं। उन्होंने अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।