पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 मीटर दौड़ में मिलकपुर की सोनम प्रथम

400 मीटर दौड़ में मिलकपुर की सोनम प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानी खेड़ा | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानी खेड़ा में बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महिलाओं ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में भिवानी के एसडीएम सतीश कुमार मुख्यातिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम अधिकारी राजवंती दांगी, बीईओ जयपाल फौगाट, बीईईओ संतोष नागर ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ शशीकांता तथा मंच संचालन शिवकुमार ने किया। 500 मीटर साइक्लिंग रेस में सुमरा खेड़ा की उर्मिला ने प्रथम, बवानी खेड़ा की ज्योति, सुदेश ने द्वितीय स्थान बवानी खेड़ा की प्रीती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में मिलकपुर की सोनम प्रथम, बड़सी की ज्योति द्वितीय दुर्जनपुर की ममता ने तृतीय, 300 मीटर रेस में रोहनात की सुमित्रा ने प्रथम, कुंगड़ की सुषमा ने द्वितीय, पुर की मोनिका ने तृतीय, 100 मीटर रेस में सुमरा खेड़ा की शर्मिला ने प्रथम, बोहल की कृष्ण ने द्वितीय बवानी खेड़ा की कविता ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार आलू दौड़ में बड़सी की कमलेश ने प्रथम, सुमरा खेड़ा की मनीषा ने द्वितीय खेड़ी दौलतपुर की राजेश्वरी ने तृतीय, मटका दौड़ा में मिलकपुर की संतोष प्रथम, बवानी खेड़ा की रानी ने दूसरा तथा खेड़ी दौलतपुर की कमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय तृतीय आने पर एसडीएम सतीश कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजवंती दांगी ने 500, 300 200 रुपये देकर पुरस्कृत किया।