- Hindi News
- दौड़ प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम राहुल द्वितीय
दौड़ प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम राहुल द्वितीय
भिवानी | फूलादेवी कन्या पाठशाला में मंगलवार को दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य राजेश अत्री स्कूल प्राचार्य आत्मप्रकाश गांधी मुख्य रूप से मौजूद थे। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा की ज्योति ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेश अत्री ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक ही नहीं बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है। इसलिए छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य आत्मप्रकाश ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा खेलकूद गतिविधियों को बढावा देने के लिए समय समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, राजबीर सिंह, अनिता, नीशू बंसल आदि थे।