जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 से
भिवानी | राजीवगांधी खेल अभियान के तहत 12 13 दिसम्बर को भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजुराम गोयत ने दी। उन्होंने बताया कि पायका के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में 12 दिसम्बर को लडक़ों तथा 13 दिसम्बर को लड़कियों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर डीसी साकेत कुमार खिलाडि़य़ों को पारितोषिक वितरित करेंगे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, जूडो, बाक्सिंग तथा एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।