श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर रद्द सात गाड़ियों के रूट भी बदले
आरक्षण को लेकर मय्यड़ में रेल ट्रैक पर बैठे जाटों के कारण शनिवार को गाड़ी संख्या 54756 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर रही। इसके अतिरिक्त 11 गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है तो सात गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी से हिसार का रेल संपर्क कट गया है। शनिवार को करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें इससे प्रभावित हुईं।
आधी रात पहुंचे घर
रोडवेजमहाप्रबंधक यूएस दूहन ने बताया कि भिवानी-हिसार रूट पर बसों का समय छह-छह मिनट का है। अमूमन बसें खाली रहती थीं, लेकिन शनिवार को बसें फुल रहीं। निजी वाहन चालकों ने भी इस मौके का खूब फायदा उठाया।
यात्री रहे परेशान
दिल्लीसे वाया भिवानी सिरसा जाने वाली सिरसा एक्सप्रेस को वाया रोहतक करने से यात्रियों को रोहतक से भिवानी आने में काफी परेशानी हुई। इस ट्रेन में भिवानी से रोज 700 यात्री आते-जाते हैं। रूट बदलने से यात्री रात 12 बजे के बाद घर पहुंचे।
1. गाड़ीसंख्या 19611 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस गाड़ी वाया भिवानी, रोहतक, जींद, बठिंडा जाखल चली।
2.गाड़ीसंख्या 12556 हिसार गोरखपुर सुपरफास्ट गाड़ी वाया हिसार, जाखल रोहतक से संचालित हुई।
3.गाड़ीसंख्या 14519 दिल्ली बठिंडा वाया जाखल, हिसार, बठिंडा चलाई गई।
4.गाड़ीसंख्या14520 बठिंडा दिल्ली 14 फरवरी को परिवर्तित मार्ग रोहतक, जाखल, हिसार से संचालित होगी।
5.गाड़ीसंख्या 12555 गोरखपुर हिसार वाया रोहतक, जाखल, हिसार से संचालित हुई।
6.गाड़ीसंख्या 14085 तिलक ब्रिज सिरसा परिवर्तित मार्ग रोहतक, जाखल, हिसार से संचालित हुई।
7.गाड़ीसंख्या 14086 सिरसा तिलक ब्रिज 14 फरवरी को हिसार, जाखल, रोहतक से संचालित रहेगी।
1. गाड़ीसंख्या 54833 जयपुर हिसार गाड़ी भिवानी तक संचालित रहेगी। यह गाड़ी भिवानी हिसार के बीच रद्द रही।
2.गाड़ीसंख्या 54836 रेवाड़ी हिसार के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी भिवानी तक संचालित रहेगी। यह गाड़ी भिवानी हिसार के बीच रद्द रही।
3.गाड़ीसंख्या 59721 जयपुर हिसार 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी भिवानी तक संचालित रहेगी यानि की यह गाड़ी भिवानी हिसार के बीच रद्द रहेगी।
4.गाड़ीसंख्या 54752 श्रीगंगानगर रेवाड़ी 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी हिसार तक संचालित होगी अर्थात हिसार रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी।
5.गाड़ीसंख्या 54783 फाजिल्का रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी हिसार तक संचालित रही यानि की यह गाड़ी हिसार रेवाड़ी के बीच रद्द रही।
6.गाड़ीसंख्या 54784 रेवाड़ी फाजिल्का 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी बठिंडा से संचालित होगी अर्थात रेवाड़ी बठिंडा के बीच रद्द रहेगी।
7.गाड़ीसंख्या 54782 रेवाड़ी बठिंडा 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी हिसार से संचालित होगी। अर्थात यह गाड़ी रेवाड़ी हिसार के मध्य रद्द रहेगी।
8.गाड़ीसंख्या 59722 हिसार जयपुर 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी भिवानी से संचालित होगी, अर्थात हिसार भिवानी के बीच रद्द रहेगी।
9.गाड़ीसंख्या 54835 हिसार जयपुर 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी हिसार से संचालित होगी अर्थात रेवाड़ी हिसार के मध्य रद्द रहेगी।
10.गाड़ीसंख्या 54751 रेवाड़ी श्रीगंगानगर रेवाड़ी हिसार के मध्य रद्द रही। यह गाड़ी हिसार से संचालित हुई।
11.गाड़ीसंख्या 54834 हिसार जयपुर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी भिवानी से संचालित होगी अर्थात हिसार भिवानी के बीच रद्द रहेगी।
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते रेलवे प्लेटफार्म पर पसरा सन्नाटा।