पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए सरपंच और पंच सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 फरवरी को रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में संत गुरु रविदास जयंती पर सरकारी तौर पर पहला राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जयंती ऐेतिहासिक होगी। यह बात प्रदेश के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कही

पंवार शनिवार को पंचायत भवन में भारत र| डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान में आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पढ़ी-लिखी पंचायतों का होने का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जाता है, जिन्होंने जन प्रतिनिधियों के पढ़े-लिखे होने की नीति बनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संत महापुरुषों की जयंती का सरकारी तौर पर मनाया जाना भी मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। पंवार ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में प्रदेश में संतों एवं महापुरुषों के नाम पर शिक्षण संस्थाएं खोली जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में 38 हजार नौकरियों का बैकलॉग भरा जाएगा। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के हितों को आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घुमंतू जाति के लोगों के लिए आवास की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्यामदास सर्राफ ने कहा कि जयंती में भिवानी से अनेक लोग शामिल होंगे। इसके लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे अनुसूचित समाज से नव निर्वाचित पार्षदों, सरपंचों पंचों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सेवानिवृत आईएएस एमएल सारवान, पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर, कुलदीप काकरान, उप निदेशक जिले सिंह जाखड़, पूर्व जिला पार्षद जगदीश मिताथल, वेद प्रकाश भारतीय, कैरू के सरपंच ओमप्रकाश सहित अनेक नागरिकों ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, प्रधान ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, नंदराम धानिया, रोडवेज जीएम उदयवीर सिंह दूहन, एडवोकेट ब्रह्मानंद, कमलेश नाफरिया, वेद प्रकाश भारतीय, डॉ. सुरेंद्र, सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

वहीं दूसरी तरफ तोशाम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों के जीवन दर्शन से हमें मार्गदर्शन मिलता है। संतों का बताया मार्ग सर्व समाज के लिए होता है। उन्होंने तोशाम क्षेत्र के लोगों से गुरु रविदास जयंती पर 21 फरवरी को रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान सीएम के समक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए मांगपत्र भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है और उनके हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा जाएगा।

बलियाली के ग्रामीणों ने बसों की समस्या पर ज्ञापन दिया

बलियालीतथा सुई के ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंत्री को बसों की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने जल्द ही समाधान कराने की बात कही। ग्रामीण सचिन सरदाना, गौरव खुराना, मंदीप शर्मा, संजय चौैहान, मनोज शर्मा, प्रवीन पाहवा, प्रमोद कुमार, खेताराम, रमेश कुमार, नवीन कुमार आदि ने बताया हमारे गंाव में रूट नंबर १९ पर १९९४ से लेकर एक अप्रैल २०१३ तक चार प्राइवेट बसें चलती थी, जिन्होंने कांग्रेस सरकार में अधिकारियों की मिलीभगत से जाटू लोहारी प्रेमनगर के रास्ते अपना रूट करवा लिया। जबकि उनका रूट भिवानी से वाया खरखड़ी, सुई बलियाली के रास्ते बवानी खेड़ा को जाता था। अब हमारे गांव में हरियाणा रोडवेज की मात्र दो ही बसें चलती है। जो कि दिन में मात्र चार ही चक्कर लगाती है। इससे लोग परेशान हैं।

पंचायत भवन में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं की सदस्यों को सम्मानित करते परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, एडवोकेट ब्रह्मानंद अन्य।

बवानीखेड़ा | शनिवारको परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण पंवार ने बवानी खेड़ा के रविदास मंदिर में जनसभा को संबोधित करते हुए रोहतक में मनाई जानी वाली रविदास जयंती के लिए न्योता दिया। मंत्री ने बवानी खेड़ा के रविदास मंदिर में कम्यूनिटी हाल बनाने के लिए ११ लाख, तो वही मौजूद हलका विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने भी कम्यूनिटी हाल के लिए १० लाख की घोषणा की विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने भी संबोधित करते हुए कहा बवानीखेड़ा में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्द ही हल्के में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाने की बात कही। इस मौके पर प्रशांत कुमार, नपा प्रधान पति सुंदर अत्री, पुर सरपंच शेर सिंह, विरेन्द्र किरोड़ी, जगदीश मिताथल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...