- Hindi News
- आधे दिन की छुट्टी ले बोर्डकर्मियों ने किया प्रदर्शन, परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी
आधे दिन की छुट्टी ले बोर्डकर्मियों ने किया प्रदर्शन, परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी
मांगोंको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया तथा डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बोर्ड के साथ साथ अनेक विभागों के कर्मचारी भी थे। विरोध प्रदर्शन में एमएल सहगल जैसे पुराने कर्मचारी नेता भी शामिल हुए।
बोर्ड कर्मचारियों का धरना बुधवार को 37 वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को बोर्ड कर्मचारियों ने आधा दिन का अवकाश लिया तथा शहर में सरकार, बोर्ड सचिव तथा चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर बाद कर्मचारी बोर्ड सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हांसी गेट पहुंचे। हांसी गेट से कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए पुराना बस स्टैंड होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। मिनी सचिवालय के गेट पर पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों के जोश संख्या के आगे पुलिस बेबस नजर आई।
कर्मचारी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। कर्मचारियों ने डीसी डॉ. साकेत कुमार को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले एमएल सहगल, हसला के जिला प्रधान रमेश मल्हान, रोडवेज नेता ओमप्रकाश ग्रेवाल, जनसंघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश, सकसं नेता सरबत पूनिया, महासंघ के जिला प्रधान संजीव मंदोला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह, रिषी शर्मा, ओमबीर नेहरा आदि कर्मचारी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी सरकार का घटक होते हैं। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए पूरा करना चाहिए।
कर्मचारी नेताओंं ने कहा कि यदि बोर्ड प्रशासन का रवैया इसी प्रकार अड़ियल रहा तो 16 फरवरी को बोर्ड के तमाम कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे। इसके बाद भी मामला नहीं निपटता है तो बोर्ड कर्मचारियों के साथ साथ सभी अध्यापक, प्राध्यापक लिपिकीय वर्ग बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेगा। कर्मचारी नेता अमरजीत यादव ने बोर्ड प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन को ओर तेज कर दिया जाएगा। इसके जिम्मेदारी बोर्ड प्रशासन सरकार की होगी।
1. पदोन्नतिकिए गए कर्मचारियों को पदोन्नति का वेतनमान नहीं दिया गया है। उसका तुरंत भुगतान किया जाएगा।
2.खालीपदों को भरा जाए।
3.बोर्डआवासीय कैम्पस में खाली क्वार्टरों को बोर्ड में हारट्रोन के तहत नियुक्त कर्मचारियों को अलॉट किए जाए।
4.कच्चेकर्मचारियों को ईएसआई ईपीएफ का भुगतान किया जाए।
5.बोर्डसचिव चेयरमैन के आवासों कार्यालय के लिए की गई खरीद फरोख्त की जांच की जाए।
ये बैठे धरने पर
उधरबुधवार को धरने पर सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रीभगवान शर्मा, रमेश कुहाड़ आत्मप्रकाश आदि कर्मचारी बैठे।
भिवानी. लंबित मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी और इसी दौरान सचिवालय परिसर के गेट पर सुरक्षा घेरे को लांघकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारी को रोकते पुलिसकर्मी। प्रदर्शनकािरयों ने डीसी कार्यालय के सामने उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा।