- Hindi News
- दिनोद के मंदिर से लाखों रुपये और आभूषण चोरी
दिनोद के मंदिर से लाखों रुपये और आभूषण चोरी
दिनोदमें मंगलवार रात को चोरों ने लाखों रुपयों के आभूषणों नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता बुधवार सुबह चार बजे लगा। मंदिर के महंत पूजा अर्चना के लिए मंदिर के मुख्य हिस्से में पहुंचे तो द्वार खुले पड़े थे। गांव दिनोद में धूनी वाला बाबा मंदिर के पुजारी कमल दास ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे वे अन्य साधुओं के साथ धूने पर बैठे हुए थे। इसके बाद वे अपने विश्राम गृह में चले गए। सुबह जब मंदिर के साधुओं ने घंटा बजाया तो मंदिर के मुख्य द्वार खुले पड़े थे। अंदर पहुंचकर देखा तो तिजोरी का ताला भी टूटा हुआ मिला। इसके अलावा बाबा की प्रतिमा के आगे लगे शीशे पर लगा लॉक भी चोरों ने तोड़ डाला। चोर बाबा की प्रतिमा पर रुपयों की मालाएं अन्य आभूषण भी ले गए। इसके अलावा तिजोरी में लाखों रुपयों की दान राशि भी रखी हुई थी। जिसे चोर अपने साथ ले गए। गांव के सरपंच विनोद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन कर चोरी का केस दर्ज किया है। मंदिर के बाबा कमल दास ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी के मामले में रविवार को गांव में पंचायत की जाएगी। इसमें मंदिर की सुरक्षा जुड़े पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
चोरी के बाद छानबीन करती पुलिस।