पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्णा कॉलोनी में घर से लाखों का सामान चुराया

कृष्णा कॉलोनी में घर से लाखों का सामान चुराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवाररात कृष्णा कॉलोनी स्थित मकान में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर गए, जिस समय चोरी की वारदात हुई उस समय घर के सभी सदस्य हरिद्वार गए हुए थे। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर घर में सेंधमारी कर दी। वारदात की सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। चौ बंसीलाल सामान्य अस्पताल के पीछे कृष्णा कॉलोनी में दिनेश का मकान है। दिनेश के मामा के लड़के अनिल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दिनोद गेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई। अनिल ने बताया कि दिनेश का परिवार हरिद्वार गया हुआ है। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल चोरी हुए माल का आंकलन किया जा रहा है। घर में लगी एलईडी गायब है। घर में रखे आभूषणों के बारे में दिनेश के यहां पहुंचने के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।