पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन में तान्या प्रतिष्ठा प्रथम

भजन में तान्या प्रतिष्ठा प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व.निशांत बंसल की सातवीं पुण्य तिथि पर बुधवार को निशांत बंसल मेमोरियल ट्रस्ट अणुव्रत समिति ने पांच प्रतियोगिताएं करवाई। प्रतियोगिताओं में क्राउन प्लाजा हॉल में स्कूली बच्चों लिए पांच प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में एक दर्जन स्कूलों के अनेक बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में भजन में जनसेवा विद्या विहार की तान्या तथा केएम. पब्लिक स्कूल की प्रतिष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर उत्तमीबाई स्कूल की संगीता तथा तीसरे स्थान पर वैश्य मॉडल की रुचिका रही। हरियाणवीं लोकनृत्य में केएम पब्लिक स्कूल के आयुष प्रथम, इसी विद्यालय की तिशा द्वितीय तथा वैश्य मॉडल की लता तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत प्रतियोगिता में केएम. पब्लिक स्कूल की सौम्या ने पहला, वैश्य मॉडल के पार्थ ने दूसरा तथा इसी विद्यालय की ज्योति कौशिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुलेख में जनसेवा विद्या विहार की अनमोल ने प्रथम, केएमक पब्लिक स्कूल की वंशिका दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां की ज्योति तीसरे स्थान पर रही। अणुव्रत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में उत्तमीबाई स्कूल की ऊषा सिद्धि ने क्रमश: प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया और श्रीराम पाठशाला की छात्रा मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं का ट्रस्ट द्वारा घोषित नगद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र तथा अणुव्रत आचार संहिता का मोमेंटो भेंट किया गया। समिति के पदाधिकारी लक्ष्मण अग्रवाल ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पांच-पांच सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की। ट्रस्ट की तरफ से श्रीराम पाठशाला के वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका मनोज भारत, डॉ. अनिता भारद्वाज तथा संतोष राजवंशी ने निभाई।

ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रमेश बंसल ने ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस आयोजन में दृष्टिहीन छात्र कृष ने अनेक कठिन सवालों के तुरंत जवाब देकर सबको अचरज में डाल दिया। अन्य दृष्टिहीन युवक विकास ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। आस्था स्वयंसेवी संस्था की ओर से गोद लिये गए इन बच्चों के बारे में आस्था के अध्यक्ष विजय शर्मा ने अंध विद्यालय खोलने बारे योजना की जानकारी दी।

राजकीय महाविद्यालय में इंटर कॉलेज स्पर्धाओं के दौरान हरियाणवी नृत्य करती पूनम तंवर, मीनाक्षी, पूनम, आशु अन्य।