- Hindi News
- खुले दरबार में 35 लाेगों ने दोबारा मीटर लगवाने का आवेदन किया
खुले दरबार में 35 लाेगों ने दोबारा मीटर लगवाने का आवेदन किया
खुले दरबार में निपटाए बिल संबंधी 40 मामले
भिवानी | बिजलीनिगम के तत्वावधान में बुधवार को गांव नाथूवास में खुला दरबार लगाया गया। दरबार की अध्यक्षता एक्सईएन एसएस सिवाच ने की।
यह जानकारी निगम के एसडीओ मुकेश हुड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि दरबार में बिल संबंधी 40 केसों का समाधान किया गया ग्रामीणों ने गांव में बेहतर आपूर्ति देने के लिए एक एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। जिस पर बिजली निगम के अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की।
उन्होंने बताया कि दरबार में 75 उपभोक्ताओं से एक लाख 18 हजार रुपये के बिल भरवाए गए चार नए कनेक्शन जारी किए गए। उन्होंने बताया कि निगम की टीम द्वारा गांव सैयद, रेवाड़ी खेड़ा, सिरसा घोघड़ा में बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया गया जिसमें 12 बिजली चोरी के मामले पकड़े जिन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिन लोगाें को लाल बिल भेजे गए थे उनमें से 46 उपभोक्ताओं ने दो लाख 75 हजार रुपये की भुगतान किया 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिन पर 11 लाख 34 हजार रुपये बकाया थे। इस अवसर पर जेई पवन, लाइनमैन राजबीर, सुरेंद्र, एएलएम लक्ष्यपाल राजेंद्र उपस्थित थे।
जैन चौक में बिजली निगम के खुले दरबार में समस्याएं सुनते कर्मचारी।