- Hindi News
- 14 को मुबारक गार्डन में 13 वां श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन
14 को मुबारक गार्डन में 13 वां श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन
भिवानी |श्री श्यामगुणगान मंडल 14 फरवरी को मुबारक गार्डन में 13 वां श्रीश्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन करेगा। मंडल के सदस्य अजय, कृष्ण शर्मा प्रवीण लोहिया ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, नप चेयरमैन भवानी प्रताप, नीलम अग्रवाल, पप्पल ठाकुर जयभगवान शर्मा होंगे। शीतल पांडेय, पप्पू बेधड़क संजय पारिक श्रीश्याम का गुणगान करेंगे। उत्सव का मुख्य आकर्षण कोलकाता से लाए फूलों द्वारा श्रृंगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योत छप्पन भोग रहेगा।