- Hindi News
- हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने की बैठक
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने की बैठक
भिवानी | हरियाणारोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को संघ के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा महासचिव आजाद गिल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए किरमारा ने कहा कि तालमेल कमेटी सरकार के बीच हुए समझौते के बावजूद अभी तक 2003 में सेवा में आए चालक परिचालकों को ईएल, सीएल सीपीएफ का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि 240 दिन काटकर सभी कर्मचारियों को रेगुलर मानते हुए एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर करनाल में छह फरवरी को तालमेल कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें फैसला लिया गया था कि 21 फरवरी को विभागीय मांग पत्र बनाकर महानिदेशक को सौंपा जाएगा और मांगों को मनवाने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर भिवानी डिपो के प्रधान रमेश कुमार, सचिव युद्धवीर सिंह, राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान अजय शर्मा, हिसार डिपो के प्रधान महावीर सिंह, राजबीर, सूरजमल, राजबीर तालु, विनोद कुमार उपस्थित थे।