- Hindi News
- गोठड़ा में स्टेडियम और पावर प्लांट का किया शिलान्यास
गोठड़ा में स्टेडियम और पावर प्लांट का किया शिलान्यास
जिलापरिषद के चेयरमैन राजबीर फरटिया ने बुधवार को गोठड़ा गांव में खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया और इसके लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जिम के सामान हेतु अलग से 1.5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और खासकर भिवानी की धरती ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक नामी खेल प्रतिभाओं को जन्म दिया है तथा ‘पदक लाओ पद पाओ’ योजना से खिलाड़ियों में नए उत्साह का संचार हुआ है। जिप चेयरमैन ने कहा कि गोठड़ा गांव में खेल स्टेडियम बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। राजबीर फरटिया ने आज गोठड़ा गांव में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सोलर पावर प्लांट का भी शिलान्यास किया तथा सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा बताया। गोठड़ा गांव में पहुंचने पर जिप चेयरमैन राजबीर फरटिया का ग्रामीणों ने पगड़ी फूलमालाओं से स्वागत किया। फरटिया ने गांव में खेल स्टेडियम सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया और पूरे हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पत्रकारों से बात करते हुए फरटिया ने कहा कि उन्होंने गोठड़ा गांव में खेल स्टेडियम सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया है।
गोठड़ा में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते चेयरमैन राजबीर फरटिया