पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसो ने बीईओ को दिया ज्ञापन

हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसो ने बीईओ को दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| हरियाणाएजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। बीईओ निर्मल श्योराण को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि लिपिक वर्गीय कर्मचारी लंबे समय से पंजाब के समान वेतनमान लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं। जब तक पंजाब के समान लिपिक को 3200 रुपये, सहायक को 4400 रुपये, उपअधीक्षक को 4800 रुपये तथा अधीक्षक को 5400 रुपये ग्रेड पे नहीं दिया जाता संघर्ष जारी रहेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भाजपा ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में भी यह वादा किया था। अब समीक्षा के नाम पर कर्मचारियों को बरगलाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिकीय अमले के पद स्वीकृत करने, सीनियर सेकंडरी स्कूलों में सहायकों के पद स्वीकृत करने, डीईईओ कार्यालय में अधीक्षक का पद स्वीकृत करने की मांग की है।