पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 2,97,516 लोग अब भी आधार कार्ड से वंचित

जिले में 2,97,516 लोग अब भी आधार कार्ड से वंचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| विभिन्नकल्याणकारी, अनुदान छात्रवृति योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे पात्रों के खातों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। यह आदेश बुधवार को डीसी डाॅ. साकेत कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अब हर योजना के लाभपात्र का बैंक खाता और आधार कार्ड आपस में लिंक होना जरूरी है, जिससे कि इन योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और उनका सीधा भुगतान हो।

लघु सचिवालय में बुधवार को आधार कार्ड के लिए बुलाई गई बैठक मे डीसी ने यह आदेश दिए। यूआईडी प्राधिकरण के तत्वाधान में हुई इस बैठक में डीसी ने बताया कि भिवानी जिले की जनसंख्या 16 लाख 29 हजार 109 है। इसमें से 13 लाख 31 हजार 593 नागरिकों के आधार कार्ड बन चुके हैं और 2 लाख 97 हजार 516 आधार कार्ड अभी बनाए जाने हैं। उन्होंने यूआईडी प्राधिकरण के अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव को आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के लिए और कम्प्यूटर किट भिजवाने के निर्देश दिए। इस पर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आधार कार्ड के लिए शीघ्र नई किटें प्रत्येक जिले में भिजवाई जाएंगी। डा. साकेत कुमार ने बैठक में जिला अग्रणी प्रबन्धक महेश चन्द्र को निर्देश दिए कि सभी बैंकों से आधार कार्ड लिंक होने की नियमित रूप से रिपोर्ट लेकर उनको भिजवाई जाए।