किरण का छह दिवसीय दौरा १३ से
भिवानी | प्रदेशकांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी 13 फरवरी से 18 फरवरी तक अपने 6 दिवसीय दौरे के दौरान तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी गांवों में धन्यवादी दौरा करेंगी। सचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि चौधरी 13 फरवरी को गांव राजपुरा खरकड़ी, बापोड़ा, बीरण, ढाणी बीरण, दांग खुर्द, दांग कलां, सांगवान, अलखपुरा, भुरटाना, किरावड़, ढाणी किरावड़ आदि में जनसभाओं को संबोधित करेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को किरण चौधरी खानक, पिंजोखरा, गारनपुरा खुर्द, गारनपुरा कलां, दरियापुर, ढाणी दरियापुर, चनाना, ढाणी मिरान, मिरान, सिढान, भैरा, जनावास, देवावास, ईशरवाल, रोढ़ा, हसान, सालेवाला भुसान में सभाओं को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि चौधरी 14 फरवरी को बागनवाला, डाडम, सरल, ढाणी सरल, छपार रांगडान आदि ने संबोधित करेंगी।