- Hindi News
- उपाध्याय का व्यक्तित्व एवं व्यवहार सबको प्रेरित करता था : ऋषि
उपाध्याय का व्यक्तित्व एवं व्यवहार सबको प्रेरित करता था : ऋषि
भिवानी | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भगवती धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्तित्व एवं व्यवहार से सबको प्रेरित करते थे। वे हर छोटे, बड़े कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते थे। जटिल से जटिल कार्य को भी वे इशारों में सुलझा लेते थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित की शिक्षाएं वर्षों बाद आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी वर्षों पहले थी। इस माैके पर जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रितिक वधवा, प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकेश गौड़, नंदराम धानिया,विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, चुन्नी लाल स्वामी उपस्थित थे।