संयुक्त संघर्ष समिति ने की बैठक
भिवानी | हरियाणारोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को समिति के प्रधान राजकुमार दलाल रणबीर तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चालक, परिचालक, उपनिरीक्षक कर्मशाला स्टाफ कर्मचारियों को कोर्ट के फैसले अनुसार 240 दिन की सेवा उपरांत नियमित करने बारे में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद समिति ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया है कि यदि 23 फरवरी तक कोर्ट के आदेश को लागू नहीं किया गया तो 24 फरवरी को समिति आंदोलन करने पर मजबूर होगी।