पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड के लिए खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय बुलाने पर किया एतराज

स्पीड के लिए खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय बुलाने पर किया एतराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वितीयचरण के ब्लॉक स्तरीय स्पीड स्पर्धाओं में शामिल खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय पर बुलाने का हरियाणा शारीरिक शिक्षक अध्यापक संघ ने कड़ा एतराज जताया है। बुधवार को जिला शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल डीएसओ दर्शन सिंह मिढा से मिला। संघ के जिला प्रधान अजीत नागल ने कहा कि स्पीड द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय पर बुलाया जा रहा है। जबकि ये स्पर्धाएं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होनी चाहिए। शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान राजेश ढांडा का कहना है कि पिछले वर्ष स्पैट स्पर्धाओं का द्वितीय चरण ब्लाक स्तर पर कराया गया था। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में शारीरिक शिक्षकों ने भी अहम योगदान दिया था। लेकिन इस बार द्वितीय चरण की स्पीड स्पर्धाएं जिला मुख्यालय पर हो रही हैं, इससे खिलाड़ियों के सामने कई दिक्कतें रही हैं। जिन्हें दूर करने के लिए इन स्पर्धाओं को ब्लॉक स्तर पर आयोजित करना जरूरी हो गया है।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दर्शन सिंह मिढा से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में शारीरिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि वीरेंद्र घणघस, अनिल सांगवान, राजपाल तंवर, जगबीर, रामपाल तंवर, मोतीलाल, बिजेंद्र शामिल थे।

डीएसओ दर्शन सिंह मिढा का कहना है कि कई ब्लॉक में खेल परिसरों की स्थिति बेहतर नहीं है, इस वजह से खिलाड़ियों की अच्छे खेल परिसरों में ही स्पर्धाएं कराई जा रही हैं, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। भिवानी में केवल बवानीखेड़ा के खिलाड़ियों को बुलाया गया है, जबकि अन्य ब्लॉकों के खिलाड़ियों को नजदीकी ब्लॉक में ही भेजा जा रहा है। इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

भीम स्टेडियम में स्पीड के द्वितीय चरण के टेस्ट के दौरान गेंद फेंकता प्रतिभागी।