पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर धोखाधड़ी का केस

युवक पर धोखाधड़ी का केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | अदालतके आदेश पर पुलिस ने बिड़ौला के एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

बिड़ौला निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के सत्यवान ने समाज कल्याण विभाग भिवानी से झूठा हलफनामा बनाकर लाडली पेंशन का लाभ लेने का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी सत्यवान ने हलफनामे में उम्र 45 वर्ष बता राशन कार्ड में कटिंग कर उम्र 28 से 38 कर 33 वर्ष की आयु में पेंशन योजना का लाभ उठाया है। उसने लाडली योजना के तहत अप्रैल 2008 से अप्रैल 2014 तक 500 रुपये प्रति माह लाभ उठाया है। रणबीर ने शिकायत में बताया आरोपी सत्यवान की जन्मतिथि 23 अप्रैल 1975 है जो कि बिड़ौला के राजकीय प्राथमिक स्कूल के रिकार्ड में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी सत्यवान ने अपने लड़के जन्म के बाद भी लाडली योजना का लाभ जारी रखा। पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर सत्यवान के खिलाफ भादस की धारा केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।