- Hindi News
- कुंगड़ में गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है स्कूल
कुंगड़ में गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है स्कूल
पंचायतकी अनदेखी और लापरवाही के कारण गांव कुंगड़ के स्कूल की मुख्य सड़क की हालत खराब है। इस गांव के सरकारी स्कूल में अनेक गांवों की बेटियां पढ़ने आती हैं। सड़क खराब होने के कारण बेटियों को सड़क पर जमा गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। पिछले दिनों स्कूल के कुछ शिक्षकों ने विद्यार्थियों और पंचायत की मदद से सरकारी स्कूल कि बाउंडरी के साथ- साथ रोड किनारे लगभग पांच से आठ फीट जगह से गंदगी को उठाकर इस जगह को पार्क में बदल दिया था। नाम रखा था ‘लाडो पार्क’। जहां पर लाडो पार्क बना है उसके सामने गांव की सात गलियां हैं। इन गलियों का पानी रोड लाडो पार्क से होते हुए स्कूल की बाउंडरी के अंदर बने गंदे पानी के नाले में जाता है। एक गली को छोड़ बाकी सभी गलियों की पुलिया टूटी हुई है, जिस कारण इन गलियों से आने वाला गंदा पानी रोड पर ही इकट्ठा रहता है। ऐसे में बेटियों को स्कूल आने जाने में गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है।
कुंगड़ के राजकीय स्कूल के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी।
लोगों ने ही नहीं बनने दीं नालियां
^रोडपर बने घरों की पानी निकासी के लिए पंचायत ने घरों के आगे नालियां बनाने का कई बार प्रयास किया है। मगर रोड पर बने घरों के मालिकों ने अवैध रूप से चबूतरे बनाए हुए हैं। इस कारण नालियां बनने नहीं दी गई। अब इस पंचायत कुछ नहीं कर सकती। ये रोड वैसे भी पंचायत के अंडर में नहीं पीडब्लूडी विभाग के अंडर में आता है।\\\'\\\' कर्मबीरगोयत, सरपंच ग्राम पंचायत कुंगड़
जल्द ठीक करा देंगे टूटा रोड
^इसरोड पर बने घरों के पानी निकासी की जिम्मेवारी ग्राम पंचायत की है। रही बात रोड पर बनी पुलियां जो टूट चुकी हैं और जहां से रोड के पत्थर पानी के कारण जमीन में धंस गए। उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।\\\'\\\' पीकेबागड़ी, एक्सईन पीडब्लूडी भिवानी