पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांजरवास में गर्भवती महिला की मौत

सांजरवास में गर्भवती महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांजरवासमें मंगलवार देर रात को 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा ने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहु अकबरपुर निवासी पूनम की शादी चार साल पहले सांजरवास निवासी पवन से हुई थी। मृतका के मामा गांव बलकरा निवासी राजेंद्र का कहना है कि पूनम के पिता की 11 महीने पहले ही मौत हो गई थी। उसके तीन भाई दो बहनें थी। मंगलवार देर रात ढाई बजे उनके पास फोन आया था कि पूनम की हत्या कर दी गई है। क्योंकि ससुराल वालों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी थी। सुबह वे यहां पहुंचे तो अस्पताल में पूनम की लाश थी। राजेंद्र का अंदेशा है कि पूनम की उसी के ससुराल वालों ने हत्या की है।

पूनम साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि अचानक ही रात को पूनम की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे लेकर वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी गर्भ में पल रहे बच्चे की जान नहीं बच पाई। जांच में जुटे बौंद थाना प्रभारी एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में 174ए की कार्रवाई की है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर उसकी हत्या किए जाने संबंधी तथ्य सामने आते हैं तो पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई करेगी।