- Hindi News
- परीक्षाओं नकल रहित रखने के लिए बच्चों को दिलाई शपथ
परीक्षाओं नकल रहित रखने के लिए बच्चों को दिलाई शपथ
भिवानी | लाटूलुहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित कराने के लिए विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों ने सकारात्मक पहल की है। बुधवार को सेठ हरनाम दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटू लुहारी में सभी बच्चों को परीक्षाएं नकल रहित रखने के लिए शपथ दिलाई गई। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य महासचिव विकास शर्मा ने कहा कि नकल विरोधी अभियान में ग्राम पंचायत का भी सहयोग लिया जाएगा।