विकलांग जांच शिविर 18 फरवरी से
भिवानी | जिलाप्रशासन विकलांग व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में विकलांग जांच शिविर लगा रहा है। इन शिविरों में विकलांगों की जांच के उपरान्त सहायक उकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
डीसी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि जिला पुनर्वास केन्द्र द्वारा गांव भाण्डवा में 18 फरवरी को, गोबिंदपुरा में 19, गांव लाड में 21, कादमा में 24, झोझू कलां खूर्द में 26 फरवरी तथा बिरही कलां में 28 फरवरी को विकलांग जांच शिविर लगाया जाएगा। इन गावों में निर्धारित तिथियों को सुबह 11 बजे लगाए जाने वाले शिविर में विकलांगों का पंजीकरण किया जाएगा।