लघु व्यवसाय योजना के इंटरव्यू 20 को
भिवानी | अनुसूचितजाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से जिले में लघु व्यवसाय योजना के लिए 20 फरवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे। एडीसी विजय कुमार ने बताया कि निगम द्वारा अजा के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 2 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में होंगे।