- Hindi News
- घर में चोरी करने के दो अभियुक्त गिरफ्तार
घर में चोरी करने के दो अभियुक्त गिरफ्तार
भिवानी | सिटीपुलिस ने घर में घुसकर हजारों रुपयों का सामान चोरी करने के दो अभियुक्तों को पकड़ लिया है। इन दोनों के खिलाफ सिटी पुलिस ने नवंबर 2013 में मुकदमा दर्ज किया था। दोनों ही चोरों ने अलग अलग जगह पर अपना हाथ साफ किया था।
पुलिस की गिरफ्त में आए हनुमान गेट निवासी विशल उर्फ ढोलू ने 3 नवंबर 2013 को चोरी की थी। अगले ही दिन उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जबकि दूसरे अभियुक्त हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि के खिलाफ भी पुलिस ने 15 नवंबर 2013 को चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। इन दोनों ही चोरों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।