पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंहबोले भाई से नाजायज संबंधों में गई पति की जान

मुंहबोले भाई से नाजायज संबंधों में गई पति की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। बलबीर की पत्नी अनीता के मुंहबोले भाई से अवैध संबंध ही उसके पति की मौत के कारण बने थे। सदर पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। इसी वजह से बलबीर को मौत के घाट उतार कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए नांगल गांव के पास खेत में जलाने का प्रयास किया गया था। इस हत्याकांड में नसीब के साथी जोगेंद्र उर्फ बिंटू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलबीर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को सीआईए पुलिस ने पूछताछ के बाद सदर पुलिस के हवाले कर दिया है।
सदर पुलिस की जांच में बलबीर हत्याकांड में मृतक की पत्नी अनीता के साथ नसीब के अनैतिक संबंधों की बात सामने आई है। अनीता का लंबे अर्से से नसीब के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शायद इसकी भनक बलबीर को भी लग गई थी। नसीब ने बलबीर को अपने रास्ते का कांटा मानते हुए उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। इस काम में उसने अपने साथी जींद के गांव समर गोपालपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ बिंटू को साथ मिला लिया। बलबीर को 5 सितंबर की देर शाम 9 बजे इन दोनों ने अगुवा कर लिया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
नसीब और जोगेंद्र ने बलबीर को मारने के बाद एक ड्रम में बंद कर दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए सही समय और लोकेशन का इंतजार किया। इन दोनों ने मिलकर ही बलबीर के शव को 5 6 सितंबर की रात को गांव नांगल के समीप रामफल नम्बरदार के खेत में पड़े इंधन में डाल दिया। उस पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
उधर बलबीर के भाई राजेंद्र धर्मबीर उर्फ डीसी का कहना है कि उसके भाई के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सड़क को जाम कर देंगे। इस मामले में सोमवार को पीडि़त परिवार एसपी से मिलेगा।
अनीता का हाथ होने का अभी नहीं कोई सबूत : सदर पुलिस थाना प्रभारी लीलाराम ने बताया कि नसीब और जोगेंद्र से पूछताछ की जा रही है। इन दोनों ने बलबीर की हत्या की थी। नसीब इसमें मुख्य सूत्रधार है। नसीब का मृतक बलबीर की पत्नी अनीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने बलबीर की पत्नी अनीता का इस हत्याकांड में किसी प्रकार का हाथ होने के संबंध में खुलासा नहीं किया है।
बलबीर की हत्या का आरोपी नसीब का साथी जोगेंद्र उर्फ बिंटू गिरफ्तार।

(बलबीर का फाइल फोटो।)