थाेड़ी सी बारिश से शहर में पानी भरा
शाम 5 बजे अचानक बदल गया मौसम
15 मिनट में बरसा 10 एमएम पानी...
शाम करीब पांच बजे के आस पास आसमान में काली घटा छा गई। घटाओं को देखकर लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी। लेकिन उसके बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई और करीब पौने छह बजे तेज बरसात होनी शुरू हो गई। 15 मिनट तक बरसात होने के बाद तेज हवा बादलों को अपने साथ ले गई। लेकिन इतने में ही शहर की अनेक कॉलोनियों में पानी जमा हो गया।
भिवानी | रविवारशाम करीब पौने छह तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। करीब 15 मिनट में 10 एमएम पानी बरसा। बारिश से घंटा घर, सराय चौपटा, दिनाेद गेट, चूहड़ सिंह बाजारी, पुराना बस स्टैंड क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को हुई तेज बरसात के साथ काले बादलों में दिन छिप गया। वाहनों को लाइटें जलानी पड़ीं।