पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 26 सितंबर तक होंगे कॉलेजों में दाखिले

अब 26 सितंबर तक होंगे कॉलेजों में दाखिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिदयानंद विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में दाखिला तिथि को बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई तिथि के तहत अब कॉलेजों में दाखिले 26 सितंबर तक होंगे। यह जानकारी महापंचायत के संयोजक छात्र नेता संपूर्ण सिंह ने दी।

वीसीने मानी खाली पड़ी सीटों पर दाखिले की मांग

उन्होंनेबताया कि जब विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला तिथि बढ़वाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से दाखिला तिथि बढ़वाने की मांग रखी थी। पहले तिथि को दो सितंबर रखा जा रहा था लेकिन बाद में पांच सितंबर रखा गया। लेकिन पांच सितंबर के बाद भी वैश्य कॉलेज में सीटें खाली रह गई इसी कारण वाइस चांसलर ने मांग को मान लिया और दाखिला तिथि को बढ़ाकर 26 सितंबर तक कर दिया। इससे दाखिला लेने वाले सैकड़ों छात्रों को लाभ मिल सकेगा। छात्र लंबे समय से दािखलों को लेकर आंदोलनरत हैं।