भिवानी। रविवार अल सुबह नई सब्जी मंडी की दुकान नं. ३२ के पिछवाड़े एक आढ़ती के मकान से चोर अंधेरे का फायदा उठाकर लाख रुपये की नकदी
मोबाइलों पर हाथ साफ कर ले गए। मकान मालिक पुरुषोत्तम ने बताया कि दुकान के पीछे ही उनका मकान है। रविवार को प्रात: ३.१६ बजे बिजली आने के बाद उसकी प|ी ने मोबाइल चार्जिंग पर लगाए थे। इसके बाद करीब सवा चार बजे वह उठकर दुकान पर जाने लगा और मोबाइल संभाले तो गायब थे। उसने तुरंत अलमारी में रखी नकदी संभाली, वहां से भी थैला गायब था।
पुरुषोत्तम ने बताया कि शनिवार होने के कारण वह राशि बैंक में जमा नहीं करवा पाया था। इसलिए तीन लाख रुपये थैले में डालकर उसने अलमारी में रखे थे। घटना कि जानकारी मिलते ही सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाई। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। चोरों ने बिजली चले जाने के वाद ही घटना को अंजाम दिया।
शहर में बिजली कटौती चोरों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस तरह की वारदातों से शहरवासियों की चिंता भी बढ़ गई है। फिलहाल सब्जी मंडी के आढ़ती के घर हुई लाखों की चोरी की वारदात में पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
- रविवार तड़के हुई चोरी के वक्त बिजली का कट लगा हुआ था।
(नई सब्जी मंडी में चाेरी की घटना के बाद बिखरा सामान टूटा ताला दिखाते आढ़ती पुरुषोत्तम।)