- Hindi News
- दादरी गेट पर दो गुटों में मचा घमासान, पांच घायल
दादरी गेट पर दो गुटों में मचा घमासान, पांच घायल
भिवानी | दादरीगेट क्षेत्र में रविवार दोपहर को दो गुटों के बीच घमासान हो गया। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। दोनों ही तरफ से खाली बोतलों से सिर पर वार किए गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल दादरी गेट क्षेत्र निवासी पवन, नवीन राजेश ने बताया कि कुछ अर्से पहले उनका पड़ोस के ही लोगों के साथ बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज दोपहर को उन पर हमला कर दिया गया। पवन ने बताया कि उसके सिर में खाली शराब की बोतल से हमला कर दिया, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष के घायल सतीश और सोनू का आरोप है कि झगड़े की शुरूआत दूसरे पक्ष ने की थी। उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जैन चौक पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।