- Hindi News
- पुलिस थानों में 30 सितंबर तक जमा होंगे लाइसेंसी हथियार
पुलिस थानों में 30 सितंबर तक जमा होंगे लाइसेंसी हथियार
भिवानी | आदर्शआचार संहिता की वजह से लाइसेंसी हथियारों को संबंधित थानों में जमा कराने के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने सभी पुलिस थानों को आदेश जारी करते हुए लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संबंधित पुलिस थानों में लाइसेंसी हथियार जमा कराना सुनिश्चित करेंगी। इन आदेशों के बाद लाइसेंसी हथियार धारकों को संबंधित पुलिस थानों में हर हाल में अपने हथियार जमा कराने पड़ेंगे। पुलिस थानों के अलावा प्राइवेट गन हाउस में भी लोग अपने लाइसेंसी हथियार को प्राइवेट गन हाउस में भी जमा करा सकते हैं। बशर्त हथियार जमा कराने के उपरांत उसकी रसीद पुलिस थाने में प्रस्तुत करनी पड़ेगी। पुलिस ने यह प्रावधान इसलिए भी किया हुआ है ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो और हथियार भी सुरक्षित जगह पर रहे।एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी हथियार आदर्श आचार संहिता में निर्धारित अवधि तक जमा करा दें। इसके उपरांत हथियार जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।